टंट्या मामा जन्मस्थली पर राज्यपाल का दौरा: जिला प्रशासन विधायक छाया मोरे ने
तैयारियां का किया अवलोकन।
बड़ोदा अहीर में आज शनिवार को बड़ा आयोजन, प्रशासन ने की तैयारियां।
खंडवा। भील जनजातीय योद्धा शहीद टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ोदा अहीर (पंधाना) में 4 अप्रैल को होने जा रहे बड़े आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पूरा प्रशासनिक अमले ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूर्ण की। समाजसेवियों प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पंधाना विधायक छाया मोरे की सक्रियता के चलते जहां क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं वही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का कुछ दिन पूर्व विकास कार्यों को लेकर हुआ दौरा और विधायक छाया मौरै के निमंत्रण पर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई 4 अप्रैल को टंट्या मामा के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी जन्मस्थली बडौदा अहीर उन्हें नमन करने पहुंच रहे हैं। जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता की टीम द्वारा राज्यपाल के दौरे को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विधायक छाया मोरे ने किया फाइनल निरीक्षण,
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया पंधाना विधायक छाया मोरे मुख्यमंत्री के दौरे के बाद राज्यपाल महोदय के दौरे को लेकर काफी उत्साहित है चार दिनों से जिला प्रशासन की टीम के साथ कार्यक्रम व्यवस्थित हो को लेकर कार्यक्रम स्थल पर नजर बनाए हुए हैं। राज्यपाल जी के दौरे को लेकर कलेक्टर डीआईजी के साथ ही जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर, एसडीएम दिनेश सावले सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल को सुसज्जित करने में लगे हैं। निरीक्षण के दौरान विधायक मोरे अच्छी व्यवस्थाओं के को लेकर लगातार अधिकारियों के संपर्क संपर्क में है। कार्यक्रम में किसी तरह की कमी नहीं रहे राज्यपाल जी का यह दौरा क्षेत्र के लिए एक यादगार साबित हो ऐसे प्रयास हो।
विधायक मोरे लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रही हैं,
राज्यपाल करेंगे माल्यार्पण और वंशजों का सम्मान
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाईजी पटेल 4 अप्रैल को लगभग 10:30 बजे बड़ौदा अहीर पहुंचेंगे जहां शहीद टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही टंट्या मामा के वंशजों से मुलाकात कर उनका सम्मान भी करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक की विधायक छाया मोरै एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा राज्यपाल महोदय का परंपरा अनुसार स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। यह आयोजन जनजातीय गौरव और इतिहास को सम्मान देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
सिकल सेल एनीमिया पर भी होगा संवाद
कार्यक्रम के दौरान राज्यपालजी जनसमूह से सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी को लेकर चर्चा करेंगे और जागरूकता का संदेश देंगे। जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। कार्यक्रम में हितग्राहियों को सिकल सेल कार्ड और आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे। स्थानीय विद्यार्थियों से समाज के पश्चात दोपहर में राज्यपाल महोदय खरगोन के लिए प्रस्थान करेंगे।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से बढ़ेगा राजनीतिक महत्व
इस कार्यक्रम में राज्यपाल महोदय के साथ ही जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह, प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पंधाना विधायक छाया मोरे विधायक कंचन तनवे, विधायक नारायण पटेल, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सहित कई जनप्रतिनिधि और भील समाज के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विधायक मोरे की सक्रियता बनी चर्चा का केंद्र
पूरे आयोजन में विधायक छाया मोरे की सक्रियता और सतत निगरानी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिस तरह से उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जवाबदेह बनाया है, उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।









