ताज़ा ख़बरें

जिला अस्पताल के डॉक्टर्स के अथक प्रयासों से बची “बेबी” की जान

खास खबर

#सफलता_की_कहानी

जिला अस्पताल के डॉक्टर्स के अथक प्रयासों से बची “बेबी” की जान

खण्डवा//जिला चिकित्सालय खंडवा में पिछले माह शेख जावेद अपनी 40 दिन की नन्ही सी बेटी “बेबी” का इलाज करवाने लेकर आए तो शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक पंचोरे ने स्वास्थ्य परीक्षण कर बताया कि बेबी की हालत बहुत गंभीर है, तथा उसे सांस लेने में तकलीफ, डिहाईड्रेशन के साथ साथ शुगर लेवल भी एकदम कम हो गया है। डॉ. पंचोरे ने तुरंत अपनी टीम को अलर्ट किया और बच्ची को 6 दिन तक वेंटिलेटर पर रखकर और जीवन रक्षक उपचार शुरू किया। बेबी के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। उसके दस्त में खून आ रहा था तथा शुगर लेवल एकदम कम था। बेबी को निमोनिया भी हो गया था। नन्ही सी बेबी की कमजोर स्थिति को देखते हुए उसे 2 दिन तक प्लाज्मा एवं खून चढ़ाया गया। डॉक्टर के अथक प्रयासों से कुछ दिन बाद बेबी के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होने लगा, और उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया। डॉ. पंचोंरे ने बताया कि बच्ची अब बिल्कुल स्वस्थ है, उसकी लगभग सभी दवाइयां बंद कर कर दी गई हैं और उसे अब डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टर्स और उनकी टीम के लगातार प्रयासों से बच्ची की जान बच गई। बच्ची के पिता शेख जावेद ने बताया कि जब वे बच्ची को अस्पताल लाए थे तो उन्हें बेबी के बचने की उम्मीद लगभग नहीं के बराबर थी, लेकिन जिला अस्पताल में बेहतर इलाज से उनकी “बेबी” को नया जीवन मिला है। इसके लिए शेख जावेद और उनका पूरा परिवार जिला अस्पताल की टीम का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता है.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!