
*पांच दिवसीय संत सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण कथा एवं 3 दिवसीय गणगौर उत्सव आयोजन का हुआ समापन।*
खण्डवा//मां पीतांबरा शक्ति पीठ सेवा समिति के तत्वाधान में ग्राम भंडरिया स्थित पीताम्बरा शक्तिपीठ पर 29 मार्च से चल रही संत सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण कथा का आज समापन हुआ।
कथा वाचक धन्नालाल जी बाबा (टिपरियों वालें) द्वारा प्रतिदिन दोप 12 से 3 बजे के दरम्यान कथा को बेहद सुंदर तरीके से संगीत के साथ कही।
*समिति सदस्य अधिवक्ता मौसम गंगराड़े* ने बताया कि समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कथा स्थल पर ही दिनांक – 30,31, मार्च व 1 अप्रैल को प्रतिदिन रात्रि 8 से 12 बजे तक गणगौर उत्सव भजन संध्या विभिन्न मंडलों द्वारा नृत्य व गायन द्वारा बेहद सुंदर सुंदर प्रस्तुति दी गयी जिसमे प्रथम दिवस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव, द्वितीय दिवस अदिवक्ता मौहन गंगराड़े व अंतिम दिवस विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित हुवे।
इस अवसर पर विजय चौधरी, मौसम गंगराड़े, कांग्रेस नेता अमरेश पांडे,कुंदन मालवीय अधिवक्ता प्रणेन्द्र रांका, प्रणय गुप्ता, रविन्द्र पाथरिकर विशेष अथिति के रूप में उपस्थित हुवे, जिन्हें शक्तिपीठ के महंत श्री गजानंद मीणा द्वारा सम्मानित कर स्वागत किया।











