ताज़ा ख़बरें

*जीरो वेस्ट कार्यक्रम के तहत भंडारों में नही हुआ डिस्पोजल व पॉलिथीन का उपयोग*

खास खबर

*जीरो वेस्ट कार्यक्रम के तहत भंडारों में नहीं हुआ डिस्पोजल व पॉलिथीन का उपयोग*
खंडवा, 02 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान के अंतर्गत आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को झोन क्रमांक 6 के तहत बेड़ेकर कॉलोनी एवं शास्त्री नगर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारों को “जीरो वेस्ट कार्यक्रम” के रूप में संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा सिंगल यूज पॉलिथीन एवं डिस्पोजल सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। भंडारे में पर्यावरण हितैषी एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले उपाय अपनाए गए।

नगर निगम द्वारा ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने हेतु दोनों स्थानों के आयोजकों को सम्मान स्वरूप धूपबत्ती के पांच-पांच पैकेट प्रदान किए गए। निगम अधिकारियों ने नागरिकों से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा जीरो वेस्ट कार्यक्रम की अवधारणा को अपनाने की अपील की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!