
राष्ट्रीय कुश्ती में पदक विजेता उदित पटेल का दिल्ली में सांसद श्री पाटील ने किया स्वागत अभिनंदन।
खंडवा। कुश्ती के क्षेत्र में हमारे जिले के कुश्ती पहलवान अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए खंडवा का नाम देश विदेश में रोशन कर रहे हैं। अहमदाबाद गुजरात में राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें मध्य प्रदेश का नेतृत्व करते हुए खंडवा जिले के छोटे से गांव बोरगांव खुर्द के नीरज पटेल एवं उदित पटेल ने रजत एवं ब्रांज पदक हासिल किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संसदीय क्षेत्र के होनहार कुश्ती खिलाड़ी उदित पटेल न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रजत पदक हासिल किया और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी एवं ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भी कई पदक जीतकर मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दिल्ली में दिल्ली में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पदक विजेता होनहार कुश्ती पहलवान उदित पटेल का स्वागत अभिनंदन किया, और कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उदित पटेल अपनी कड़ी मेहनत और बुलंद हौसलों से बोरगांव खुर्द में पहली बार सीनियर राष्ट्रीय स्पर्धा में पदक सफलता हासिल कीया। यह मेरे संसदीय क्षेत्र के लिये हर्ष व गौरव का विषय है। मैं उनकी उपलब्धि पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।









