ताज़ा ख़बरें

वन विभाग से संबंधित कार्यों को लेकर सांसद श्री पाटिल ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात।

खास खबर

वन विभाग से संबंधित कार्यों को लेकर सांसद श्री पाटिल ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात।

खंडवा। इन दीनों दिल्ली में शीतकालीन लोकसभा सत्र चल रहा है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लोकसभा सत्र मैं शामिल होने के साथ ही केंद्र से जुड़ी योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए केंद्रीय मंत्रियों से लगातार संपर्क कर क्षेत्र के विकास को लेकर स्वीकृति प्राप्त कर रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार को जहां सांसद श्री पाटिल ने संसदीय क्षेत्र की रेल समस्याओं को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की,वही बुधवार को क्षेत्र के वन संबंधी कार्यों को लेकर केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से आत्मीय भेंटकर उनका स्वागत करते हुए कार्यों हेतु मांग पत्र प्रस्तुत किये एवं नर्मदानगर, ओंकारेश्वर, नेपानगर क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की । प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने विशेष रूप से नेपानगर मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थित लगभग 1665 एकड़ वन भूमि को राजस्व भूमि में परिवर्तित किए जाने के विषय को प्रमुखता से रखा । यह भूमि परिवर्तन क्षेत्र के आदिवासी समाज के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। मंत्री श्री यादव ने विषय को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित प्रस्ताव पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास एवं स्थानीय नागरिकों के हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!