ताज़ा ख़बरें

जिले मे विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 79 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 79
वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों सहित आर्म्स एक्ट प्रकरण मे 01 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
80 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 10 दिसंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 09.12.2025 को कुल 09 गिरफ़्तारी, 02 स्थाई, 32 जमानती वारंट, 62 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 09.12.2025 को विशेष अभियान के तहत जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 79 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 34000/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
दिनांक 09.12.2025 को थाना धनगांव के आरोपी राजा उर्फ महेन्द्र ठाकुर पिता जसवंतसिह ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी बखरगांव के कब्जे से अवैध लोहे की तलवार कीमती 500/-रुपये की जप्त कि गई।
दिनांक 09.12.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना पंधाना के आरोपी चंदरसिंह उर्फ चंदन पिता भंगडा भीलाला उम्र 52 साल ग्राम अस्तरिया के कब्जे से 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/-रूपये की जप्त किया गई| पिपलोद के आरोपी प्रदीप राठौर पिता हरी राठौर जाति तेली उम्र 39 साल निवासी ग्राम माताबेडी के कब्जे से 4 क्वार्टर एम.डी., 3 क्वार्टर ब्लू शराब, 02 क्वार्टर आफिसर चोईस, 4 क्वार्टर ओल्ड मंक, कुल 13 क्वार्टर व कुल 10 बोतल बियर कुल मात्रा करीब 12 लीटर कीमती 4270/-रूपये की जप्त की गई| उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 09.12.2025 को कुल 80 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 63 प्रकरणों मे 76 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 02 प्रकरणों मे 04 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 07 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!