ताज़ा ख़बरें

किशोर कुमार खण्डवा वाले को भारत रत्न सम्मान मिले एवं पैतृक घर बने राष्ट्रीय संग्रहालय।

खास खबर

**एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

किशोर कुमार खण्डवा वाले को भारत रत्न सम्मान मिले एवं पैतृक घर बने राष्ट्रीय संग्रहालय।

सम्पूर्ण भारत के किशोर-प्रेमियों की संयुक्त पहल
दिल्ली में मार्च निकालकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री कार्यालय में सोंपा ज्ञापन।

खण्डवा। भारत के सर्वकालिक महान गायक, अभिनेता, संगीतकार, निर्माता-निर्देशक गुरुदेव किशोर कुमार गांगुली को “मरणोपरांत भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने और खण्डवा स्थित उनके पैतृक निवास को राष्ट्रीय संग्रहालय घोषित करने की मांग अब पूरे भारत में ज़ोर पकड़ रही है। “भारत रत्न किशोर कुमार समूह” एवं “किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच खण्डवा” के सदस्यों ने देशभर से एकजुट होकर दिल्ली पहुँचकर यह मांग प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति कार्यालय तक पहुँचाई।
किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन एवं सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि भारतभर के किशोर-प्रेमी महान कलाकार किशोर कुमार को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिलवाने तथा खण्डवा में उनके पैतृक घर को “विरासत भवन” व “राष्ट्रीय संग्रहालय” घोषित करवाने हेतु संगठित हो गए हैं।
समूह के वरिष्ठ प्रवक्ता कार्तिक मित्रा ने जानकारी दी कि इस राष्ट्रीय अभियान में विभिन्न राज्यों से प्रमुख प्रतिनिधि दिल्ली पहुँचे, जिनमें —
पश्चिम बंगाल से: रतन चक्रवर्ती, भूपाल पाल, किशोर बसु, असीम चक्रवर्ती, कौशिक चक्रवर्ती, सुजीत साधुखान, सुष्मिता डे, महुआ मित्रा
मध्य प्रदेश से: सतीश अभोरे
राजस्थान से: सागर भट्टाचार्य
फरीदाबाद से: विश्वजीत चक्रवर्ती खंडवा से: प्रशांत कुमार सिंह किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच,झारखंड से: अमित भट्टाचार्य, असम से:
अहमद चौधरी सहित अनेक किशोर कुमार संगीत प्रेमी शामिल रहे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 6 दिसंबर को दिल्ली किशोर कुमार मेमोरियल क्लब द्वारा नई दिल्ली स्थित सत्य साईं ऑडिटोरियम में भव्य किशोर कुमार स्मृति संगीत समारोह आयोजित हुआ। जिसमें कोलकाता के कार्तिक मित्रा को इस मंच से सम्मानित भी किया गया इसके पश्चात 7 दिसंबर को मंडी हाउस, दिल्ली में शांति पूर्ण तरीके से किशोर दा के प्रसिद्ध गीत पल-पल दिल के पास तुम रहती हो गीत गाकर प्रभावी मार्च निकाला गया एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जहां सभी कलाकारों और संगीत प्रेमियों ने एक स्वर में कहा —
“गुरुदेव किशोर कुमार गांगुली को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए एवं खण्डवा के पैतृक घर को राष्ट्रीय संग्रहालय घोषित किया जाए।” इस अवसर पर दिल्ली किशोर कुमार मेमोरियल क्लब की ओर से कमान धीमान, आईपीएस भाब, प्रवीण शर्मा, एवं आशीष त्रिपाठी उपस्थित रहे।
सुनील जैन ने बताया कि अभियान के दौरान–8 दिसंबर को प्रधानमंत्री कार्यालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को मांग-पत्र सौंपा गया।9 दिसंबर को राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति सचिवालय में भी ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस ज्ञापन में किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच खण्डवा के अध्यक्ष रणवीरसिंह चावला, सचिव नारायण बाहेती,प्रवक्ता सुनील जैन एवं सभी पदाधिकारियों के हस्ताक्षर संलग्न थे।भारत रत्न किशोर कुमार की इस राष्ट्रीय मांग ने संगीत जगत में नई ऊर्जा का संचार किया है और देशभर के संगीत प्रेमियों को एक सूत्र में पिरो दिया है। यह सांस्कृतिक मुहिम निरंतर आगे बढ़ रही है और शीघ्र ही निर्णायक परिणाम की उम्मीद की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!