
यातायात पुलिस खंडवा द्वारा रेलवे अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के विरुद्ध
अभियान के तहत की गई कार्यवाही

खंडवा, 08 दिसंबर 2025
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ता चालकों के विरूद्ध दिनांक 26.11.2025 से 10.12.2025 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है| इसी तारतम्य मे दिनांक 08.12.2025 को विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट खंडवा व पुलिस अधीक्षक खंडवा के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी यातायात निरी. देवेन्द्र सिंह परिहार व प्रभारी थाना कोतवाली उनि मनोज दवे के द्वारा अपने स्टाफ के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन के सामने “नो पार्किंग” क्षेत्र से अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान में रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी अवैध ऑटो वाहनों को जब्त कर थाना यातायात ले जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई।
जिला पुलिस की यह कार्यवाही रेल यात्रियों की सुविधा, ट्रैफिक प्रवाह व सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। उक्त अभियान के तहत ऑटो चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर, वाहन मालिकों को चेतावनी दी गई, कि भविष्य में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। रेलवे स्टेशन की पार्किंग मे 25 ऑटो चालक पूर्ण वर्दी मे एवं ऑटो के सभी दस्तावेज साथ रख कर पार्किंग एरिया मे पिक एण्ड ड्रॉप करने हेतु प्रवेश कर सकेंगे|
जिले मे अभियान के तहत दिनांक 08.12.2025 को कुल 55 दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध बिना वर्दी, बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना बीमा वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई|











