ताज़ा ख़बरें

राज्य स्तरीय 69 वीं शालेय पिट्टू प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारंभ।

खास खबर

राज्य स्तरीय 69 वीं शालेय पिट्टू प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारंभ।

खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं, ,,विधायक कंचन तनवे,,

खंडवा। उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय शालेय पिट्टू प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक–बालिका) कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे सम्मिलित हुईं। विधायक तनवे ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा छात्र–छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 संभागों से आए खिलाड़ी शामिल हुए, जिन्होंने खेल भावना एवं अनुशासन का परिचय देते हुए सहभागिता की। पंधाना विधायक छाया मोरै ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उपस्थित जनों एवं खिलाड़ियों को खेल नीयमो की  शपथ दिलाई। कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन तंनवे, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, राजपाल सिंह तोमर सूरजपाल सिंह सोलंकी, हरीश कोटवाले, दिनेश पालीवाल, प्रवक्ता सुनील जैन निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, भावेश बिल्लौरे, संदेश गुप्ता, पीयूष शर्मा, स्थानीय पार्षदगण सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी है अतः युवा पीढ़ी ने कोई ना कोई खेल से लगाव रखना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!