ताज़ा ख़बरें

पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए प्रधान आरक्षक रमेश सावनेर को दी गई सम्मान पूर्वक विदाई

खास खबर

पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए प्रधान आरक्षक रमेश सावनेर को दी गई सम्मान पूर्वक विदाई
खंडवा, 01 दिसंबर 2025
जिला खंडवा मे दिनांक 30.11.2025 को पुलिस विभाग से प्रआर. 570 रमेश सावनेर सेवानिवृत हुए है| दिनांक 01.12.2025 को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधिकारी के सेवानिवृत पर सम्मान समारोह का आयोजन पुलिस लाइन खंडवा मे आयोजित किया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, जिला विशेष शाखा प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, रेडियो प्रभारी निरीक्षक अमित सस्त्या, प्रभारी रक्षित केंद्र सूबेदार धरम सिंह जामोद सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
सेवानिवृत हुए प्रआर. 570 रमेश सावनेर की पुलिस विभाग मे भर्ती दिनांक 01.08.1989 को हुई थी, जो अपने आखिरी पदस्थापना स्थल थाना कोतवाली मे रहते हुए दिनांक 30.11.2025 को पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए हैं। पुलिस विभाग मे इनकी कुल सेवा काल 36 वर्ष, 03 माह की रही है। सेवा काल मे पदस्थापना जिला खंडवा मे थाना छैगांवमाखन, थाना मांधाता, थाना नर्मदानगर, थाना हरसूद, थाना कोतवाली में रही है|
पुलिस अधीक्षक खंडवा के द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी को साल श्रीफल, स्मृति चिन्ह, उपहार एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा सेवानिवृत के बाद उनके अच्छे स्वास्थ तथा दीर्घायु होने की कामना की गयी।
दिनांक 01.12.2025 को नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अभिनव कुमार बारंगे के जन्मदिन के अवसर पर पुलिस लाइन खंडवा मे पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर द्वारा उनको केक खिला कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाए दी गई|

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!