
पुलिस लाइन खंडवा मे श्री गीता महोत्सव के अवसर पर श्री गिरिराज शास्त्री जी द्वारा दिया गया पुलिस परिवारजनों को उपदेश
कर्म करो फल की चिंता मत करो, अपना कर्तव्य सही ढंग से करना ही धर्म है

खंडवा, 01 दिसंबर 2025
दिनांक 01.12.2025 को पुलिस लाइन खंडवा उमंग गार्डन मे “श्री गीता महोत्सव” ( मोक्षदा एकादशी ) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे प्रभारी रक्षित केंद्र सूबेदार धरमसिंह जामोद के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे परम पूज्य वेदांताचार्य एवं भागवताचार्य श्री गिरिराज जी शास्त्री (बड़ौदा) द्वारा उपदेशों का वाचन किया गया| इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे|
प्रभु श्री योगीराज भगवान श्री कृष्ण के द्वारा कुरुक्षेत्र में श्री अर्जुन को सामाजिक चेतना एवं जागरूकता के लिये जो उपदेश एवं प्रवचन श्रीमद भागवत गीता के रूप में दिए गए, उन उपदेशों पर दिव्यता के साथ परम पूज्य वेदांताचार्य एवं भागवताचार्य श्री गिरिराज शास्त्री जी ने ओजस्वी वक्तव्य दिए, जिससे सभी पुलिस परिवारजन लाभान्वित हुए| उनके द्वारा बताया गया कि धर्म क्या है, इस शब्द की सरल शब्दों मे व्याख्या की गई| अपना कर्तव्य सही ढंग से करना ही धर्म है| कर्म करो फल की चिंता मत करो, यह कार्य प्रभु पर छोड़ दो, इसलिए पुलिस वालों को अपना सत्कर्म ईमानदारी से करना चाहिए|
पुलिस अधीक्षक द्वारा गीता जयंती के अवसर पर सभी को सुभकामनाए दी गई एवं श्री गिरिराज शास्त्री जी को गीता उपदेश को सरल शब्दों मे व्याख्या कर पुलिस परिवारजनों को लाभान्वित करने के लिए आभार व्यक्त किया गया|








