ताज़ा ख़बरें

प्रदर्शन में शामिल किसानों के साथ सांसद विधायक ने की मुख्यमंत्री से भोपाल में मुलाकात।

खास खबर

प्रदर्शन में शामिल किसानों के साथ सांसद विधायक ने की मुख्यमंत्री से भोपाल में मुलाकात।

मुख्यमंत्री श्री यादव ने किसानो की समस्याओं को ध्यान से सुना और निराकरण का दिया आश्वासन।

आंदोलन कर रहे किसान मुख्यमंत्री से मिलकर हुए संतुष्ट।

खंडवा। विगत दिनों किसानों द्वारा ग्राम टिगरिया में अपनी फसलों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। किसानो  की मांग थी कि प्याज एवं मक्का के उचित समर्थन मूल्य तय हो एवं सोयाबीन फसल की राहत राशि प्राप्त हो। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किसानों के प्रदर्शन में सांसद विधायक ने टिगरिया पहुंचकर किसानों को विश्वास दिलाया था कि आपकी जायज मांगों को लेकर हम आपकी चर्चा मुख्यमंत्री से करा कर इसे दूर करेंगे। समय अभाव के कारण मुख्यमंत्री से मुलाकात में दो-तीन दिनों का विलंब हुआ। लेकिन सांसद विधायक द्वारा प्रयास करते हुए 25 नवंबर को मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय तय हुआ। 25 नवंबर को सांसद विधायक एवं टिगरिया प्रदर्शन में शामिल प्रमुख 20 किसान भोपाल पहुंचे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ ही खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे, पंधाना विधायक छाया मोरै, मांधाता विधायक नारायण पटेल, संभागीय प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में 20 किसानो के प्रतिनिधिमंडल जिसमें जय पटेल, सुभाष पटेल, रविंद्र पाटीदार, आशीष बरोले, शैलेंद्र पवार, जगन पटेल, नरेंद्र पटेल, गोपाल सिंह, जितेंद्र पटेल के साथ अन्य किसानों ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मुलाकात की एवं अपनी मांग ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तुत की। उपस्थित किसानों की बात को मुख्यमंत्री श्री यादव ने गंभीरता से सुना और कहा कि आपके द्वारा

पत्र में प्याज सोयाबीन मक्का को लेकर जो बात रखी गई है अधिकारियों के साथ बैठकर इस समस्या का निदान किया जाएगा इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री यादव ने संबंधी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रदर्शन में शामिल किसानों ने कहा कि प्याज, सोयाबीन, मक्का को लेकर हमारे द्वारा प्रदर्शन किया गया था कहीं ना कहीं किसान समस्या से परेशान था इसको लेकर प्रदर्शन किया गया था। सांसद विधायक द्वारा हमें मुख्यमंत्री से मिलवाया गया हमने हमारी बात मुख्यमंत्री के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तुत की मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि आपकी जायज मांगों का निराकरण किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!