
नाग दीपावली के अवसर पर नाग मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ शाम को आतिशबाजी के साथ हुई महा आरती।
खंडवा। अगहन शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग दीपावली एवं राम विवाह महोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। मंगलवार को कई नाग मंदिरों में शाम को आरती के साथ आतिशबाजी का आयोजन भी हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नाग दीपावली एवं राम विवाह महोत्सव की पंचमी के दिन प्रातः जहां मंदिरों में पूजा अर्चना की गई, वही शाम को नाग मंदिरों में आरती कर आतिशबाजी कर नाग दीपावली मनाई गई।
नाग दीपावली के अवसर पर अन्य मंदिरों के साथ ही श्री नंद विहार कॉलोनी स्थित भिलट देव मंदिर में बाबा का अभिषेक पूजन कर शाम में आतिश बाजी की गई एवं रात्रि में भोलेनाथ बाबा और भीलट बाबा देव की महाआरती कर श प्रसादी का वितरण हुआ जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।









