त्रिलोक न्यूज़ मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे 8839125553
नीली रोशनी से जहाज महल जगमग 23 तक पर्यटकों के लिए रात 9 बजे तक खुला रहेगा
मांडू
विश्व धरोहर सप्ताह व बाल दिवस के अंतर्गत मांडू के जहाज महल व हिंडोला महल को आकर्षक लाइट से सजाया गया है। यहाँ जहाज महल में नीली लाइट लगाई है जो आकर्षण का केंद्र है।
यह लाइट 23 नवंबर तक लगी रहेगी। लोगों को इसकी जानकारी मिली तो जहाज महल को देखने पहुंचे। 23 नवंबर तक जहाज महल पर्यटकों के लिए रात 9 बजे तक खुला रहेगा।







