ताज़ा ख़बरें

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में खुशी का माहौल

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति के तहत बेहतर मूल्य मिलने पर किसानों में खुशी का माहौल है। गौरेला विकासखण्ड के आंदु ग्राम के किसान मोहन सिंह राठौर ने अपना अनुभव साझा करते हुए खुशी जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है, जिससे हम सभी किसानों में खुशी का माहौल है। उन्होंने धान का सही मूल्य मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त किया है। मनमोहन सिंह ने बताया कि टोकन तुहर हाथ ऐप के माध्यम से घर बैठे ही टोकन अपने मोबाइल से 13 नवम्बर को प्राप्त किया था। इस सुविधा को उन्होंने किसानों के लिए बेहतर बताते हुए कहा कि अब किसानों को सोसायटियों में टोकन के लिए लंबी लाईन लगाना नही पड़ता हैं। पिछले साल 206 क्विंटल धान का विक्रय किया था और अभी 10 एकड़ में धान की खेती कर प्रथम बार में 100 क्विंटल धान बिक्री के लिए धान उपार्जन केंद्र गौरेला में लाया है। मनमोहन सिंह ने इस वर्ष की आमदनी से रबी मौसम में गेहूं एवं सरसों, मूंग, उड़द आदि दलहन-तिलहन फसल लेने की बात कही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!