ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

दिलीपसिंह भूरिया शासकीय महाविद्यालय झाबुआ के 5 खिलाड़ियों ने जीते मेडल

इंदौर में आयोजित संभाग स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

 

रिपोर्टर – भव्य जैन

संभाग स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का आयोजन महाराजा रणजीत सिंह महाविद्यालय, इंदौर में किया गया, जिसमें दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड व सिल्वर मेडल अपने नाम किए।

 

फोटो में दिख रहे महाविद्यालय के खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल अधिकारी प्रतियोगिता के बाद उत्साह और गर्व के क्षणों को साझा करते नजर आ रहे हैं।

खेल अधिकारी कोमल बारिया ने बताया कि—

कु. छाया मावी (B.Sc III वर्ष) – 86 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल

कु. प्रियंका भाबोर (B.A I वर्ष) – 77 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल

शशांक डामोर (B.A II वर्ष) – 60 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल

सुनील भाबोर (B.Sc I वर्ष) – 65 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल

नकुल चावड़ा (B.Sc II वर्ष) – 71 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल

सभी खिलाड़ियों का अभ्यास जय बजरंग व्यायामशाला, झाबुआ में कोच गुलाब गुंडिया के मार्गदर्शन में कराया गया था।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पी. के. उछावर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा और सहयोग प्रदान करता रहेगा।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार—

डॉ. दिलीप कुमार परसेंडिया, डॉ. भूरसिंह निगवाल, डॉ. धुलसिंह खरत,

प्रो. मुकेश बघेल, प्रो. संजय खांडेकर, प्रो. मुकेश सूर्यवंशी,

डॉ. पूजा बघेल, प्रो. करिश्मा आवसे, डॉ. सरमा बघेल,

डॉ. भारती जमरा, प्रो. जितेंद्र नायक, प्रो. जितेंद्र कौरव,

प्रो. मध्यप्रदेशसिंह, डॉ. रंगरी डोडवे, प्रो. प्रियंका

तथा समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों ने शुभकामनाएँ दीं।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!