
जसवाड़ी में जल समिति सदस्यों का प्रशिक्षण सम्पन्न
—
खण्डवा//
अमृत संचय अभियान के तहत ग्राम जसवाड़ी में 10 ग्राम पंचायतों की जल समिति सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अमृत संचय अभियान के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर गणेश कानडे एवं नारायण फरकले ने समिति सदस्यों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं अन्य तरीकों से भूमिगत जल स्तर बढ़ाने के सम्बंध में बताया। प्रशिक्षण में बताया गया कि गांव के सरकारी भवन जैसे पंचायत भवन, स्कूल भवन, आंगनवाड़ी आदि के पक्के मकानों की छतों का पानी जमीन में उतारने, फिल्टर लगाकर पाइप के माध्यम से छत के पानी से ट्यूब वेल का जल स्तर बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जसवाड़ी की सरपंच श्रीमती संगीता कुंवर ने अपने घर रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने एवं वर्षाजल को रोककर गांव के भूमिगत जल स्तर बढ़ाने हेतु किए गए प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत सचिव दिनेश साटे सहित जल समितियों के सदस्य, सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।









