
अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ
खण्डवा।। 14 नवंबर को अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का शुभारंभ माणिकराव आव्हाण वरिष्ठ सहकारी नेता द्वारा ध्वजारोहण एवं मॉं सरस्वती के फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ जिला सहकारी संघ कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माणिकराव आव्हाण ने बताया कि भारत एक कृषि प्रधान देष है जहॉं भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि रीढ़ की हड्डी की तरह संबल के समान है। देश में रोजगार का प्रमुख साधन कृषि और सहकारिता है । देश की 65 प्रतिशत आबादी कृषि व कृषि आधारित व्यवसाय, पशुपालन पर निर्भर है। समाजसेवी व मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि सरकारी सप्त्ताह के शुभारंभ के अवसर पर दिनेश गुप्ता, सहकारी निरीक्षक कार्यालय उप आयुक्त, सहकारिता खण्डवा ने सहकारिता के सिद्धांत अधिनियम,उपनियम,
निर्वाचन, संस्था के अंकेक्षण तथा नवीन संस्थाओं के गठन हेतु पंजीयन प्रक्रिया पर विस्तृत रूप से समझाईश दी गई। के.के.साहू, कार्यालय अधीक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खण्डवा ने कहा कि आज भारतीय सहकारिता आंदोलन दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन है। जिसमें विभिन्न प्रकार की सहकारी समितियॉं कार्यरत है। जिन समितियों में प्रशिक्षित, पेशेवर कर्मचारी व संसाधन है वे अच्छे कार्य कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहकार से समृद्वि का मंत्र दिया है उनका मानना है कि सहकारिता से देश में समृद्वि आ सकती है। मुकेश साध मुख्य लेखापाल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, खण्डवा ने कहा कि डिजिटलीकरण व वित्तीय समावेशन के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किए जा रहे है। सहकारिता में नये आयामों को स्थापित कर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता है। भालेराव ने कहा कि देष एवं प्रदेष में मुख्यतः पैक्स का कम्प्यूटरीकरण एवं पैक्स को बहुउद्देशीय बनाना है । बावने ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर मार्गदर्शन दिया गया। दीनदयाल नागरिक बैंक, कर्मचारी साख सहकारी संस्थाओं के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही। मेहताबसिंह भदौरिया, प्रबंधक, जिला सहकारी संघ ने कहा कि शीघ्र ही देश में सहकारिता विश्वविद्यालय की स्थापना की जावेगी एवं सहकारिता द्वारा संचालित विभिन्न लाभदायी योजनाओं पर जानकारी दी तथा सहकारिता आंदोलन पर प्रकाश डाला, मेहताबसिंह भदौरिया द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया गया ।









