खंडवा विधायक ने कार्यालय पहुंचकर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।
खंडवा। विधानसभा क्षेत्र के विकास के साथ अपने निवास पर प्रतिदिन क्षेत्र की जनता की समस्या सुनकर उसका निराकरण खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा किया जा रहा है, साथ ही पार्टी संगठन के कार्यक्रम मे उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करती हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी की टीम पार्टी कार्यक्रमों को अंजाम दे रही है वही सोमवार को विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे भाजपा कार्यालय पहुंची और कार्यकर्ताओं के साथ बेठकर आगामी कार्यक्रमों पर की चर्चा की। विधायक कंचन तनवे द्वारा बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों को लेकर रणनीतियों पर चर्चा की गई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस बैठक में विधायक के साथ भाजपा जिला महामंत्री धर्मेद्र बजाज, भाजपा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष सेवादास पटेल, पूर्व ज़िलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अनूप पटेल, मंडल अध्यक्ष हरीश सेन, श्याम फूलमाली, बप्पी नरवाले, पार्षद रामसिंह रावत, लोकेंद्र सिंह गोड़, राजपाल राठौड़, सतनाम सिंह होरा, भारत पटेल, दुर्गेश शर्मा, बलदेव सिंह मौर्य, मोंटू सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।












