
पूर्व मुख्यमंत्री श्री मंडलोई जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित जनों ने नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की।
काका साहब स्वर्गीय मंडलोई जी विकास के पर्याय थे, ,,सेवादास पटेल,,
काका सहाब के द्वारा दिखाया गया मार्ग हम सबके लिए प्रेरणादाई है। ,,डॉ मुनीष मिश्रा,,
खंडवा। काका साहब स्वर्गीय मंडलोई जी विकास के पर्याय थे। दूर दृष्टि की भावना रखते हुए उन्होंने प्रदेश के साथ खंडवा बुरहानपुर जिले के विकास में भी अपना सहयोग प्रदान किया। जिला अस्पताल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, भगवंत सागर डेम सहित कई अन्य विकास कार्य उनके द्वारा किए गए जिन्हें हम आज याद करते हैं, उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सेवादास पटेल ने पद्म भूषण पंडित भगवत राव मंडलोई पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन की पुण्यतिथि के अवसर पर व्यक्त किए, श्री पटेल ने कहा कि उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए योगदान को हम सभी याद करते हैं मेरा भी मंडलोई परिवार से पारिवारिक नाता रहा है । पंडित भगवंत राव मंडलोई पुण्य स्मरण समिति के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि उनकी पुण्यतिथि पर खंडवा में उनकी प्रतिमा स्थल पर शहर के गणमान्य जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के आरंभ में मनोज जोशी द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में माणिक्य स्मारक वाचनालय के अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने कहा कि आदरणीय काका साहब द्वारा स्थापित वाचनालय का अध्यक्ष होना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। इस अवसर पर डॉक्टर मुनीश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि काका साहब के द्वारा दिखाया गया मार्ग हम सबके लिए प्रेरणादाई है। मांधाता के पूर्व विधायक राज नारायण सिंह ने कहा कि आदरणीय काका साहब की सोच दूरदर्शी थी उन्होंने खंडवा के विकास के लिए जो नींव रखी है आगे आने वाले समय में हम उसके लाभ अवश्य देखेंगे। कार्यक्रम में नागर समाज खंडवा की महिला अध्यक्ष सुधा व्यास ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में नागर समाज खंडवा के सचिव मुकेश दवे, शांतनु दीक्षित, देवेंद्र जैन,जगदीशचंद्र चौरे, अजीज मदनी, श्रंगी उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष दीपक मल्लू राठौर, सुनील जैन, अजय तिवारी ,संजीव मंडलोई,अभिलाष दीवान,भुवनेश जोशी, मनीष व्यास एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। मंडलोई परिवार की ओर से मनोज मंडलोई, भोज मंडलोई, संदीप जोशी आदि उपस्थित हुए।कार्यक्रम का संचालन लव जोशी द्वारा किया गया आभार पार्षद मनोज मंडलोई द्वारा व्यक्त किया गया।











