
पद्मकुण्ड दुबे कॉलोनी में भागवत महापुराण कथा का आयोजन
खण्डवा//पदम् कुण्ड दुबे कॉलोनी स्थित मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में सप्त दिवस की भागवत महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है जिसका श्रवण करने के लिये आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण पहुँच कर धर्म लाभ ले रहे है। कथा के दौरान कथा वाचक पंडित श्री पंकज जी महाराज के द्वारा बुधवार को तृतीय दिवस पर भगवान वामन अवतार का विस्तृत वर्णन किया गया।










