
*नगर निगम खंडवा द्वारा “अंगीकार अभियान” का सफल आयोजन*

गौरिकुंज सभागृह में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के शिविर लगाए गए, नागरिकों को मिला प्रत्यक्ष लाभ एवं जानकारी
नगर निगम खंडवा द्वारा बुधवार को सभागृह, खंडवा में “अंगीकार अभियान” का आयोजन किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत नागरिकों को न केवल प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) बल्कि अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित करने हेतु जानकारी और सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
*कार्यक्रम के दौरान निम्न योजनाओं के शिविर लगाए गए —*
*लोन मेला* — श्रीमती भावना तोमर, श्री ओमप्रकाश राठौर एवं श्री सईद शाह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
*पीएम सूर्य गृह योजना / मुफ्त बिजली योजना कैंप* — श्री भूपेंद्र सिंह बिसेन के नेतृत्व में आयोजित।
*हेल्थ कैंप / उज्ज्वला योजना / आयुष्मान भारत* — श्री नवनीत शुक्ला एवं श्री मनीष पंजाबी के नेतृत्व में संचालित।
*प्रधानमंत्री आवास योजना* — श्रीमती वर्षा घिडोडे एवं श्री अनिल मालाकार के नेतृत्व में शिविर आयोजित किया गया।
*स्वनिधि योजना एवं फूड स्टॉल (एसएचजी द्वारा)* — श्री सईद शाह के निर्देशन में आयोजित हुआ।
इन सभी शिविरों के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के लाभ, पात्रता प्रक्रिया एवं आवेदन की जानकारी विस्तार से दी गई। नागरिकों ने योजनाओं के अंतर्गत घर की चाबी, स्वीकृति पत्र, ऋण सुविधा, स्वास्थ्य कार्ड, गैस कनेक्शन, तथा सहायता राशि से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।












