
यातायात टीम द्वारा पोदार इंटरनेशनल स्कूल मे एक्सीडेंट की घटना को कम करने के लिए स्कूल के छात्र छात्राओ को यातायात के प्रति किया जागरूक एवं स्कूल की बसों को किया गया चेक

खंडवा, 10 अक्टूबर 2025
पुलिस मुख्यालय एवं सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी गाइड लाइन के अनुपालन मे दिनांक 10.10.2025 को पोदार इंटेरनेशनल स्कूल जिसके पालन में यातायात के प्रति जागरूक रहने एवं एक्सीडेंट की घटनाओ को कम करने के उद्देश्य से स्कूल के छात्र छात्रों को किया जागरूक एवं स्कूल की बसों को किया चेक| पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्र सिंह परिहार, सूबेदार धर्मेन्द्र सिंह गौर द्वारा सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने के लिए पोदार इंटेरनेशनल स्कूल के छात्र एवं छात्राओ को यातायात के प्रति किया जागरूक साथ पोदार इंटेरनेशनल स्कूल की बसों मे 1. सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम चेक किया। 2. स्टॉप आर्म और क्रॉसिंग गेट्स, ताकि वाहन रुकें और बच्चे सुरक्षित निकलें चेक किया। 3. फायर एक्सटिंग्विशर और फर्स्ट-एड किट चेक की गई। 4. आपातकालीन निकास द्वार और उनके ठीक काम करने की नियमित जांच की गई । 5. चालकों और स्टाफ के लिए सेफ्टी वेस्ट और खाखी वर्दी मय स्पष्ट नाम लिखी हुई पहनने के निर्देश दिए गए। 6. रिफ्लेक्टिव मार्किंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था। 7. नियमों का सख्त पालन और बस के वैध दस्तावेज़ जैसे फिटनेस, बीमा आदि को चेक किया गया| इस कार्यशाला मे स्कूल के बच्चे एवं प्राचार्या मौजूद रहे।








