
खंडवा के 7 स्टार दिव्यांग डांस ग्रुप ने देशभक्ति गीत पर देश की राजधानी दिल्ली में किया डांस मचाई धूम।

खंडवा। खंडवा जिले में हर विधा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है यदि इन प्रतिभाओं को अच्छा मंच प्रदान हो जाता है तो यह अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए खंडवा का नाम देश-विदेश में रोशन करती हैं खेल का क्षेत्र हो जीत का हो संगीत का हो सभी में खंडवा जिला अव्वल है और यहां के प्रतिभागी देश प्रदेश में जाकर अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं समाजसेवी को प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा जिले के दिव्यांग भाई भी अपने हुनर के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए खंडवा का नाम रोशन कर रहे हैं सेवन स्टार दिव्यांग ग्रुप खंडवा मध्य प्रदेश इंडिया के कलाकारों ने देश की राजधानी दिल्ली में जाकर इंटरनेशनल लेवल संभव 2025 में दिखाया अपना जज्बा और जुनून सेवन स्टार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपस्थित जनों का दिल जीत लिया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सेवन स्टार डांस ग्रुप के लीडर राधेश्याम पवार, सेवक जामले, पप्पू सोलंकी के राम झमरे, सुभाष यादव गणेश राठौड़, संतोष जायसवाल इत्यादि कलाकार ने दिल्ली में अल्पना एन जी ओ के तहत आयोजित संभव 2025 इंटरनेशनल प्रोग्राम जो प्रतिवर्ष आयोजित होता है जिसमें हर साल कलाकार अपनी नई-नई कलाओं को दिखाते हैं और सबको हैरान्वित कर देते हैं। सेवन स्टार ग्रुप के राधेश्याम पवार ने बताया कि हमारी टीम द्वारा इंटरनेशनल प्रतियोगिता संभव 2025 में भाग लिया गया इस आयोजन देश इंडिया के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, म्यांमार, भूटान, नेपाल, थाईलैंड, ईरान, श्रीलंका, उज़्बेकिस्तान,ताजकिस्तान, वियतनाम इत्यादि देश शामिल हुए। जिसमें खंडवा की सेवन स्टार दिव्यांग डांस ग्रुप ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीत हम शोले हैं जज्बा हैं, हम हैं ऊंची उड़ान, इंडिया है मेरी जान मेरी जान के साथ आदिवासी नृत्य एवं आई लव माॅय इंडिया गीत पर डांस कर धमाल मचा दिया और सबका मनमोह लिया। सुनील जैन ने बताया कि यह सब दिव्यांग कलाकार बैठकर चलते हैं और व्हीलचेयर का सहारा लेकर कुछ चलते हैं, लेकिन इनके अंदर वह जज्बा वह जुनून भरा हुआ है बस का हौसला बढ़कर इनको आगे बढ़ाने की जरूरत है डांस ग्रुप टीम अपने दम पर प्रयास कर रहे हैं और देश दुनिया में खंडवा नाम रोशन कर रहे हैं।








