जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 06 आरोपियों सहित जुआ एक्ट प्रकरण मे 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
29 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 10 अक्टूबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 09.10.25 को कुल 08 गिरफ़्तारी, 34 जमानती वारंट, 42 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 09.10.25 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना कोतवाली के आरोपी राजेश कुमार पिता घासीराम सोदे उम्र 34 वर्ष निवासी कंजर मोहल्ला वार्ड नंबर 12 खंडवा के कब्जे से एक प्लास्टिक की केन में 15 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 /- रुपये की जप्त की गई। थाना पंधाना के आरोपी रमेश पिता झीपरिया जाति भील उम्र 50 साल निवासी ग्राम खिराला के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1200 /-रुपये की जप्त की गई। थाना जावर के आरोपी दिलीप पिता चिरोंजीलाल जयसवाल उम्र 35 साल निवासी ग्राम कोलगाँव के कब्जे से करीबन 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुँआ शराब कीमती 1000 /- रूपये की जप्त की गई। आरोपी हरि पिता धनजी जाति भील उम्र 56 साल निवासी ग्राम बलवाडा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 600 रूपये की जप्त की गई। थाना पिपलोद के आरोपी लखन पिता सुखराम जाति गवलान उम्र 55 साल निवासी पिपलोद के कब्जे से 07 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 1050/-रुपये की जप्त की गई| थाना मूंदी के आरोपी मोतीराम पिता दयाराम सावनेर उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 8 मूंदी हाथ भट्टी महुआ शराब मिली जो करीब 8 लीटर कीमती 560 /-रुपये की जप्त की गई। आरोपी शिवकुमार पिता गेंदालाल जाति कोरकु उम्र 35 साल निवासी गौंडखेडा के कब्जे से 25 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 2000/- रुपये की जप्त की गई। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना मांधाता के आरोपीगण 1. पूनमचंद पिता मोतीलाल यादव उम्र 48 साल नि. ग्राम कोठी, 2. राजेश पिता सरदार भील उम्र 24 साल नि. गणेश नगर कोठी, 3. इंदरसिंह पिता करण सिंह भील उम्र 48 साल नि. ग्राम जिल्हार, 4. शंकर पिता हीरालाल भील उम्र 40 साल नि. जिल्हार हाल ओंकारेश्वर को जुआ खेलते पकडा व उनके कब्जे से कुल 52 तास पत्ते एवं कुल नगदी 920 रुपये जप्त किया गया। उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 09.10.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 13 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 12700/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 09.10.25 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 29 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 19 प्रकरणों मे 24 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 05 प्रकरण मे 05 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 18 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,506 2 minutes read








