

रिपोर्टर= भव्य जैन
झाबुआ, 10 अक्टूबर 2025। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में नशा मुक्त भारत अभियान का संचालन निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन व सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उपसंचालक श्री पंकज सांवले के मार्गदर्शन में जिलेभर में विभिन्न जनजागरण गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
09 अक्टूबर 2025 को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा हैप्पी होम नशा मुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आईटीआई कॉलेज थांदला में “नशा मुक्ति पखवाड़ा” समापन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में हैप्पी होम नशा मुक्ति केंद्र के संचालक एवं मनोवैज्ञानिक श्री विनोद रोज ने उपस्थित विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम, नशे की शुरुआत से लत बनने की प्रक्रिया तथा केंद्र में उपलब्ध उपचार एवं पुनर्वास सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से नशे की बीमारी के वैज्ञानिक पहलुओं तथा इसके परिवार और समाज पर पड़ने वाले प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।
समारोह के अंत में सभी अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ट्रेनिंग ऑफिसर श्री नरसिंह परमार, आयुषी अग्रवाल, सोनल परमार, श्री श्यामलाल बामनिया, श्री कालूसिंह गामड़, श्री शुभम तथा श्रुति कोसले सहित अनेक शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।











