ताज़ा ख़बरें

कलेक्टर श्री गुप्ता व एसपी श्री राय ने बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया

खास खबर

कलेक्टर श्री गुप्ता व एसपी श्री राय ने बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया

#कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय के साथ शुक्रवार सुबह रतागढ़ स्थित बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा सीसीटीवी मॉनिटरिंग व्यवस्था देखी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संप्रेक्षण गृह की बाउंड्रीवाल की ऊंचाई बढ़ाने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती रत्ना शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास एवं अधीक्षक संप्रेक्षण गृह श्री अजय गुप्ता को निर्देश दिए कि बाल संप्रेक्षण गृह का नियमित रूप से निरीक्षण करें तथा निरीक्षण पंजी में निरीक्षण टीप दर्ज करें। उन्होंने संप्रेक्षण गृह परिसर में अतिरिक्त लाइटिंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संप्रेक्षण गृह के शौचालयों के बीच की पार्टीशन दीवाल की ऊंचाई बढ़ाने के लिए भी कहा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जेल अधीक्षक को मौके पर बुलाकर संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा के संबंध में की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही और अनुशंसा सहित अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक बाउंड्रीवॉल की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य जारी है, तब तक संप्रेक्षण गृह में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने होमगार्ड के अधिकारियों को संप्रेक्षण गृह का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक श्री राय ने इस दौरान पुलिस अधिकारियों को संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश दिए।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!