*श्री कटलरी एसोसिएशन का पुनर्गठन सम्पन्न*
*भीमनदास जीवनानी अध्यक्ष और जयरामदास खेमानी सचिव मनोनीत*
*सामाजिक क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सदैव सक्रिय समाजसेवियों का किया सम्मान*
खंडवा।श्री कटलरी एसोसिएशन की साधारण सभा विगत रात्रि सिंधी सेवा मंडली सिंधी कॉलोनी खंडवा में संपन्न हुई।प्रथम चरण में संस्था का पुनर्गठन किया गया,वहीं द्वितीय चरण में समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।संगठन के सचिव जयरामदास खेमानी ने जानकारी देते हुए बताया के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री गेहीराम सीतलानी की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई।सर्वप्रथम स्वागत उद्बोधन देते हुए निवृत्तिमान अध्यक्ष जोगेंदर साहनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया,साथ ही सभा पटल पर अपना और अपनी कार्यकारिणी का त्यागपत्र सौंपा। तत्पश्चात सर्व सहमति से नवीन सत्र हेतु कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया इस पुनर्गठन में सर्व सहमति से संरक्षक गेहीराम सीतलानी और टीकमदास चावला,अध्यक्ष भीमनदास जीवनानी,उपाध्यक्ष जेठानंद हरचंदानी, दीपक आर्य,सचिव जयरामदास खेमानी,सह सचिव अशोक दुल्हानी,कोषाध्यक्ष मेघराज चंदवानी, और ऑडिटर गोपालदास पमनानी बनाए गए।विशेष सलाहकार जोगिंदर साहनी एवं राजेश परचानी मनोनीत किए गए।मानद प्रवक्ता का कार्यभार कमल नागपाल को सभी की सहमति से सौंपा गया।
द्वितीय सत्र में संस्था ने प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विभिन्न समाजसेवी क्षेत्र में सक्रिय रहने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया।जिसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल,भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा के राष्ट्रीय महासचिव मनीष मलानी, साथ ही साथ देहदान और रक्तदान में सभी की मदद के लिए सदैव सक्रिय रहने वाले हनी मेघवानी को शाल,श्रीफल और माला से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विशेष अतिथि कमल नागपाल ने कहा कि किसी भी संस्था में पद कोई बंधनकारी नहीं रहता है।जिसे सेवा करना है वह बिना पद के रहकर भी सेवा कर सकता है।आपने निवृत्तमान कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी साथ ही साथ नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों से अनुरोध किया कि जब भी कोई सदस्य कोई सुझाव या शिकायत करें उसकी बात को गंभीरता से सुना जाए निश्चित रूप से वह सुझाव संस्था हित में ही रहेगा।वहीं मनीष कुमार मलानी ने संस्था के समस्त पदाधिकारीयों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नवागत पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी।सभी ने विजयदशमी पर्व की परस्पर शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर नए सदस्य के रूप में राम परियानी का भी स्वागत किया गया।वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश आहूजा ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। आपने वर्ष में एक बार सांस्कृतिक यात्रा और वर्ष में तीन चार कार्यक्रम करने की बात कही।इस बैठक में लेखराज हेमवानी,अशोक हरचंदानी,सोनू लालवानी पार्षद

प्रतिनिधि,दिलीप पिंजानी सहित विभिन्न सदस्य उपस्थित हुए।संचालन जयरामदास खेमानी ने किया और आभार जोगिंदर साहनी ने व्यक्त किया।









