ताज़ा ख़बरें

*पदम नगर उद्यान का निरीक्षण*

खास खबर

*पदम नगर उद्यान का निरीक्षण*
खण्डवा//नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने भैरव तालाब स्थित पदम नगर उद्यान का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सिंधी समाज, हिंदी समाज के वरिष्ठजन एवं मातृ शक्तियों के साथ उद्यान की वर्तमान स्थिति और भावी स्वरूप पर चर्चा की गई। नागरिकों ने पाथवे, प्रकाश व्यवस्था, बच्चों के खेल उपकरण, हरियाली संवर्धन एवं पेयजल सुविधा से संबंधित सुझाव दिए।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं तथा गुणवत्ता और सौंदर्य दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे उद्यान क्षेत्रवासियों के लिए एक आकर्षक और सुरक्षित स्थल बन सके।

उपस्थित समाज प्रतिनिधियों ने निगम के विकास प्रयासों की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!