
स्वदेशी उत्पाद खरीदे ताकि आत्मनिर्भर भारत को सार्थकता प्रदान की जा सके, ,,,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,
हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब परिवार को प्राप्त हो कार्यकर्ता प्रयास करें, ,,विधायक छाया मोरे,,
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर छैगांवमाखन में कार्यशाला संपन्न।
खंडवा छैगांवमाखन। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लगातार प्रयास कर रहै हें हम सभी ने उनकी बातों को ध्यान में रखते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपना सहयोग देना चाहिए, हम सभी खादी के साथ स्वदेशी उत्पाद खरीदे ताकि आत्मनिर्भर भारत को और सार्थकता प्रदान की जा सके, हमारे देश में बनी वस्तुओं की खरीदारी बढने से हमारे मजदूर को काम मिलेगा लोगों को रोजगार मिलेगा हमारा निर्यात बढेगा और आयात कम होगा। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सेवकराम पटेल छैगांवमाखन मंडल की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं। श्री तोमर ने कहा कि हम सबको गर्व होना चाहिए कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के हम कार्यकर्ता है पार्टी के सभी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर भाजपा को लगातार मजबूती प्रदान करते रहें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले के सभी मंडलों में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की जा रही है इसी को लेकर स्वर्गीय श्री सेवकराम जी पटेल मंडल छैगांव माखन में मंडल की कार्यशाला की बैठक आहूत की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर पंधाना की विधायक श्रीमती छाया गोविंद मोरेजी, गोपीचंद पटेल ,भरत सरजी, जितेंद्र चंद्रावत, मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक छाया मौरे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कई जनहीतकारी योजनाए हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही है कार्यकर्ता जन जन तक इसका प्रचार कर योजना का लाभ हितग्राहियों को दिलाए। श्रीमती मोरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के अव्हान से स्वदेशी उत्पादों का महत्व बड़ा है हम सभी अधिक से अधिक संख्या में स्वदेशी उत्पाद खरीदे ताकि प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत को ऊंचाईया प्राप्त हो। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यशाला में पंधाना के पाडल फाटा में माता जी के विसर्जन के दौरान हुई घटना एवं अंजनगांव में हुई घटना में मृत आत्माओं की शांति के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में विगत दिनों सोयाबीन की फसल खराब हुई उसमें भी कार्यकर्ताओ ने विधायक एवं भाजपा जिला को अवगत कराया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसानों को राहत राशि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा दी जाएगी ऐसा उन्होंने विश्वास दिलाया।













