दीपावली पर्व को लेकर श्री महालक्ष्मी मंदिर में बैठक संपन्न।
खण्डवा – विष्णुप्रिया माता लक्ष्मी की आराधना का पर्व दीपावली को लेकर श्री महालक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष दीपावली पर्व धार्मिक वातावरण में मनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पांच दिनों तक आयोजित इस दीपोत्सव का मुख्य दिवस २० अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर जिला विकास सलाहकार समिति में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष गुरमीतसिंह उबेजा को सदस्य मनोनित किये जाने पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
आयोजित बैठक में राकेश झंवर, मधुकांता खण्डेलवाल, अखिलेश गुप्ता, चंद्रशेखर मिश्रा, शैलेष पालीवाल, दीपक पालीवाल, मंगलेश उपाध्याय, संजय शुक्ला, अलकेश गुप्ता, राकेश पालीवाल, आनंद गुप्ता, शरद खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।













