पंधाना पुलिस ने जामली डैम में ट्रेक्टर ट्राली पलटाने वाले आरोपी चालक को किया गिरफ्तार
खंडवा, दिनांक 02.10.25 के करीबन दोपहर 04.00 बजे पाडलफाटा गांव मे बैठी दुर्गा माता प्रतिमा विसर्जन के लिये ट्रेक्टर ट्राली से जामली डेम पर लेकर जा रहे थे, गांव का दीपक पिता सखाराम जाति बारेला ट्रेक्टर चला रहा था, जैसे ही डेम के पास पहुँचे तो ट्रेक्टर मे बैठे लोग दीपक को डेम मे उतारने से मना करने के बाद भी दीपक यह जानता था की अगर वह पुराने रोड जो पानी से भरा है उसमे ट्रेक्टर डालेगा तो ट्रेक्टर पलट सकता है,उसके बाद भी दीपक ट्रेक्टर को उस रास्ते से ले गया जिससे ट्रेक्टर ट्राली सहित जामली डेम मे पलट गई,जिसमे बैठे बच्चे,महिला और पुरूष जो 30 से 35 थे वह ट्रेक्टर ट्राली सहित जामली डेम मे गिर गये । जिन्हे बचाने के लिये गांव के रूपसिंह पिता शंकर,सुखलाल पिता इरला,तारसिंह पिता भूरसिंह,राजू पिता रिच्छु,जगदीश पिता दुरसिंह,राज पिता दुरसिंह,कालू पिता धवरसिंह व गांव के अन्य लोग आये और कुछ बच्चो को बाहर निकाला और कुछ स्वय तैरकर बाहर निकले तथा गणेश पिता तेरसिंह जाति बारेला उम्र 16 साल, उर्मिला पिता रेलसिंह बारेला उम्र 17 साल , शर्मिला पिता प्यारसिंह बारेला उम्र 16 साल, संगीता पिता ज्ञानसिंह भीलाला उम्र 16 साल, आरती पिता प्यारसिंह बारेला उम्र 18 साल, पातली पिता कैलाश जाति बारेला उम्र 22 साल, किरण पिता रेलसिंह बारेला उम्र 14 साल, रेवसिंह पिता मोहनसिंह जाति बारेला उम्र 13 साल, आयुष पिता भारत जाति बारेला उम्र 10 साल, चंदा पिता जुदा जाति भीलाला उम्र 08 साल सभी निवासीगण पाड़ल फाटा एवं दिनेश पिता शांतीलाल बारेला उम्र 16 साल निवासी झिरन्या जिला खरगोन जामली डेम के पानी डूब गये और उनकी पानी मे डूबने से मृत्यु हो गई है। फरियादी पठान पिता रेवाजी जमरे उम्र 46 साल निवासी काकोडा की रिपोर्ट पर से ट्रेक्टर चालक दीपक पिता सखाराम भिलाला निवासी पाडल फाटा के विरुध्द थाना पंधाना मे अपराध क्रमांक 372/25 धारा 105 बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
अपराध की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उप.पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन में टीम गठित कर टीम में निरीक्षक दिलीप सिह देवडा थाना प्रभारी पंधाना के नेतृत्व में आरोपी दीपक पिता मंशाराम भिलाला निवासी ग्राम पाडलफाटा को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु रवाना किया । टीम द्वारा आरोपी दीपक पिता सखाराम किराडे जाति भिलाला उम्र 20 साल निवासी पाडल फाटा को धुलकोट थाना निम्बोला जिला बुरहानपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को दिनांक 04.10.25 को न्यायालय खंडवा पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।











