*सद्भावना मंच ने दशहरा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया*
खंडवा।सद्भावना मंच कार्यालय में दशहरा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।संस्थापक प्रमोद जैन ने उपस्थित सदस्यों को असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।हमें जीवन में सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।मंच के सदस्य कमल नागपाल ने बताया, कार्यक्रम के दौरान कई सदस्यों ने अपने विचार रखे।अंत में सभी ने एक-दूसरे को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और समाज में एकता, सद्भाव व भाईचारे का संदेश दिया।परस्पर शुभकामनाओं के साथ ही दशहरा मिलन संपन्न हुआ।माली कुआं स्थित कार्यालय में सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन,आनंद तोमर,सुरेन्द्र गीते,ओम पिल्ले,गणेश भावसार,अनूप शर्मा, जगदीश चन्द्र चौरे
,देवेंद्र जैन,एन के दवे,कमल नागपाल,निर्मल मंगवानी,राधेश्याम शाक्य,मनीष गुप्ता,राजेश पोरपंथ और सुभाष मीणा आदि उपस्थित रहे।











