ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच ने भारत रत्न लता जी को दी श्रद्धांजलि*

खास खबर

*सद्भावना मंच ने भारत रत्न लता जी को दी श्रद्धांजलि*

खंडवा।सद्भावना मंच सदस्यों ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जन्मदिवस पर गीत संगीत से भरी स्वरांजली दी।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि मंच के माली कुआं स्थित कार्यालय में आयोजित स्मरण सभा में लता दीदी और अन्य प्रसिद्ध गायक कलाकारों के गीतों की प्रस्तुति मंच सदस्यों ने कराओके पर दी। संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि भारतीय गीत संगीत के क्षेत्र में लता मंगेशकर का अमूल्य अवि स्मरणीय योगदान रहा है।ऐसी शख्सियत विरले ही अवतरित होती है।आपने कहा कि भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्मदिन आज श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है।सुर साम्राज्ञी लता जी ने अपने सात दशकों से अधिक लंबे करियर में हजारों गीत गाए और भारतीय संगीत को नई पहचान दी। उनके जन्मदिन पर पूरे देश में संगीत प्रेमी उन्हें याद कर रहे हैं और उनके अमर गीतों को सुनकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।सद्भावना मंच भी उन्हें सादर नमन करता है।इस कार्यक्रम में सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन,सुरेन्द्र गीते,त्रिलोक चौधरी,सुनील सोमानी,गणेश भावसार,महेश मूलचंदानी,एन के दवे,अर्जुन बुंदेला,राधेश्याम शाक्य,कमल नागपाल,निर्मल मंगवानी,सुनील सोमानी,अशोक पारवानी,धीरज नेगी,अजय मंडलोई और नए सदस्य जैकी रेवतानी डॉ एम एम कुरैशी,आदि उपस्थित हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!