जिले मे सट्टा एक्ट प्रकरण मे 04 आरोपियों सहित अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
34 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा,पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 27.09.2025 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 09 गिरफ़्तारी वारंट, 23 जमानती वारंट, 44 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 27.09.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना मांधाता की आरोपिया मीनाबाई पति बलीराम जाति मराठा उम्र 45 साल निवासी थापना के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब करीबन 10 लीटर कीमती 1000/- रुपये की जप्त की गई। थाना हरसूद के आरोपी जयसिंग पिता से सेवाराम ओसवाल उम्र 40 साल निवासी ग्राम फेफरी सरकारखोखरिया फाटा ग्राम फेफरी सरकार द्वारा अवैध रूप से शऱाब बेचने हेतु ले जाते हुये पकडा गया जिसके कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1440/-रुपये की जप्त की गई। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 27.09.2025 को थाना मांधाता के आरोपिगण 1. जगराम पिता स्व० धनीराम जाति जाटव उम्र 55 साल निवासी मोरघडी कालोनी, 2. दिपक उर्फ मोटू केवट सेठ निवासी नावघाट बडवाह आरोपी का घर मोरघडी कालोनी को सट्टा लिखते पकडा व उसके कब्जे से एक कॉपी जिसमें सट्टा के अंक लिखे है व एक पेन नगद 560 रूपये जप्त किया गया व जगराम द्वारा दिपक उर्फ मोटू केवट सेठ निवासी नावघाट बडवाह के कहने पर सट्टा पर्ची लिखना बताया। आरोपीगण 1. दुर्गाराम पिता राजाराम सेन उम्र 64 साल निवासी मोरघडी, 2. दिपक उर्फ मोटू केवट सेठ निवासी नावघाट बडवाह आरोपी का घर मोरघडी कालोनी को सट्टा लिखते पकडा व उसके कब्जे से एक कॉपी जिसमें सट्टा के अंक लिखे है व एक पेन नगद 840 रूपये जप्त किया गया व जगराम द्वारा दिपक उर्फ मोटू केवट सेठ निवासी नावघाट बडवाह के कहने पर सट्टा पर्ची लिखना बताया। उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट 49 BNS के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 27.09.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 12 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 6100/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 27.09.2025 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 34 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 11 प्रकरणों मे 20 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 09 प्रकरण मे 14 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 27 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,510 2 minutes read











