मुख्यमंत्री अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष प्रभारी मंत्री के साथ महत्वपूर्ण जिला सलाहकार समिति का हुआ गठन।
16 पदेेन सदस्यों के साथ 20 अतिरिक्त सदस्य जिला योजना समिति में शामिल हुए।
खंडवा ।। मध्य प्रदेश शासन आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया गया है। इस समिति में मुख्यमंत्री अध्यक्ष उपाध्यक्ष जिले के प्रभारी मंत्री के साथ ही 16 पदेेन सदस्य जिसमें जिले के चारों विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर एवं सातों जनपद के अध्यक्ष शामिल रहेंगे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसके अतिरिक्त उद्योग, व्यापारी किसान, समाजसेवी, चिकित्सक, विधि सहित सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में बीस प्रतिनिधियों को जिला सलाहकार समिति में सदस्य बनाया गया हें जिसमें डॉ संजय श्रीवास्तव गुरमीत सिंह उबेजा, भावना शाह, सुभाष कोठारी, तरुण झवर, संजय अग्रवाल,पंकज गुप्ता सुभाष खंडेलवाल,नानूराम मांडले, अशोक वर्मा,
गौरी शंकर टाले, पूनम गौर त्रिलोक पटेल, कृष्ण पाल सिंह राजावत, हेमेंद्र सिंह मुकेश पटेल रविंद्र शिवहरे, हीरालाल तिरोले, देवेंद्र सिंह यादव, दशरथ कलमें शामिल है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया जिले के के विकास रोड मेंप एवं अन्य कार्यों को लेकर इस महत्वपूर्ण समिति का गठन किया गया है। आयोजित रोड मेप के माध्यम से जिले के विकास की रूपरेखा बनाई जाकर सदस्य अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत करेंगे। महत्वपूर्ण रूप से वोकल फार लोकल के सिद्धांत का भी परीपालन इसमें होगा। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिको ने जिला सलाहकार समिति के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामना दी हें।










