
*मातृशक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई*
*जिले के सभी प्रखंडों में निकाली जायेगी भव्य चुनरी यात्रा*

*गांधवा और आरूद में निकली भव्य चुनरी यात्रा*
खण्डवा,,सिंगोट प्रखंड के गांधवा खंड में मातृशक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। जिले से उपस्थित मातृशक्ति सह संयोजिका छाया दीदी डागोर ने बताया कि ग्राम से आई समस्त मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बहनों आप सभी के सहयोग से आज ग्राम में भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी, मां दुर्गा से हमे शक्ति मिलती है,जिस प्रकार दुर्गा माता ने राक्षसों का वध कर धर्म की रक्षा की उसी तरह हमे भी जो हमारी ,बहन ,बेटियों पर बुरी नजर रखता है,हमारी बहन बेटियों को लव जिहाद में फंसाता है, उन्हें हमे बचाना है।हम भारतीय नारी है, समाज में बढ़ती चुनौतियों ,लव जिहाद,नशा और असामाजिक गतिविधियों का मुकाबला करना है,ओर यह सब संगठित शक्ति से ही संभव होगा,मातृशक्ति यदि सजग ,ओर सशक्त रहेगी तो परिवार ,समाज और राष्ट सुरक्षित रहेगा,आप सभी से में आह्वान करती हूं कि शिक्षा ,सेवा ,ओर संस्कार से जुड़कर समाज में जागरूकता लाए,धरती पर जब ,जब अत्याचार ,ओर अधर्म बड़ा है,तब तब भगवान ने अवतार लिया है।इस कलयुग में भगवान अवतार में,विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस आदि संगठन का जन्म हुआ है, संगठन द्वारा लगातार देश,धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए,निरंतर कार्य कर रहे हैं।हमे भी विश्व हिंदू परिषद के आयाम मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी से जुड़े और देश, धर्म संस्कृति की रक्षा करे। चुनरी यात्रा में विश्व हिंदू परिषद विभाग सहमंत्री अजय चन्द्रे, जिला सह संयोजिका रूपाली दीदी नादेडकर, प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा,प्रखंड संयोजिका चंद्रकांता दीदी प्रजापति, किरण दीदी रघुवंशी, शीला दीदी फूलमाली , जोशना दीदी पाटीदार सीमा पाटीदार शीतल पाटीदार, सावित्री पाटीदार, दीपाली, रीना, अर्चना ,सविता , बनारस,नेहा, प्रखंड संयोजक आकाश यादव, साप्ताहिक मिलन प्रमुख तुषार प्रजापति, सोमेश उपाध्याय,आदि उपस्थित रहे










