ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस” मनाया गया , 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक गोली

खास खबर

“राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस” मनाया गया , 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक गोली

खण्डवा//राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मंगलवार को मनाया गया। इसके तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक एल्बेण्डाजॉल की गोली खिलायी गई। इसी क्रम में मंगलवार को जिला चिकित्सालय, खण्डवा के ए-ब्लॉक में बच्चों को कृमि से मुक्ति दिलाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डॉ. रंजीत बड़ोले, डॉ. रिया भदौरिया, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पूजा झगेकर, पूर्णिमा बघेल, पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के छात्र एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
*कृमिनाशक गोली खाने से छूट गए बच्चों के लिए 26 सितम्बर को होगा मॉपअप राउंड*
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त शालाओं, आदिवासी आश्रम शालाओं, छात्रावास एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को मंगलवार को कृमिनाशक एल्बेण्डाजॉल की गोली खिलाई गई। जो बच्चे किन्हीं कारणों से मंगलवार को गोली नहीं खा पाए, उन बच्चों को 26 सितम्बर को मॉपअप राउंड में यह गोली खिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेण्डाजॉल की आधी गोली और 2 से 19 वर्ष के बच्चों को एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाई जाएगी। साथ ही 20 से 49 वर्ष की महिलाएं, जो गभर्वती एवं धात्री नही हैं उन्हें भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर गोली खिलाई जाएगी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!