
स्वच्छता पखवाड़े तहत सरकारी अस्पतालों में की गई साफ-सफाई
—
खण्डवा//प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन परिसर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ साफ सफाई का कार्य कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश सोनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी व अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने भी स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि मंगलवार को जिले की अन्य सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा साफ सफाई की गई।










