ताज़ा ख़बरें

*ओंकारेश्वर, खण्डवा व हनुमंतिया के लिए मिलेगी हैलीकॉप्टर की सुविधा*

खास खबर

एडीटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा✍️

*ओंकारेश्वर, खण्डवा व हनुमंतिया के लिए मिलेगी हैलीकॉप्टर की सुविधा*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय*

खण्डवा।। प्रदेश के कई शहरों को मिलेगी हेलीकॉप्टर की यात्री सेवा खंडवा हनुमंतिया ओंकारेश्वर से भी अन्य शहरों में हेलीकॉप्टर से की जा सकेगी यात्रा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को भोपाल स्थित मंत्रालय भवन में सम्पन्न हुई। समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत निजी ऑपरेटर के सहयोग से राज्य के भीतर हैलीकॉप्टर सेवा संचालन की स्वीकृति प्रदान गई है। प्रदेश के जिन शहरों को हैलीकॉप्टर की सुविधा से जोड़ा गया है, उनमें खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर, हनुवंतिया व खण्डवा नगर को भी शामिल किया गया है। हैलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से प्रदेश के प्रमुख शहरों, धार्मिक स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों और पर्यटक स्थलों के बीच निजी ऑपरेटर के सहयोग से किफायती एवं स्थायी हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध होगी। इससे प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक शहरों एवं पर्यटक स्थलों के बीच व्यवसाय एवं पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होगी और रोजगार के नये अवसर उत्पन्न होंगे।
कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि हैलीकॉप्टर का संचालन 3 सेक्टर्स में किया जाएगा। इनमें सेक्टर-1 में इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, मांडू, महेश्वर, गांधीसागर, मंदसौर, नीमच, हनुवंतिया, खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, बड़वानी अलीराजपुर रतलाम झाबुआ नलखेड़ा भोपाल जबलपुर शामिल होंगे। 2 सेक्टर में प्रदेश के कई अन्य शहर शामिल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!