ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

स्वयं में बदलाव व आदित रहने के लिए करंजिया में अल्पविराम परिचय कार्यशाला संपन्न डिंडोरी 19 सितंबर 2025

स्वयं में बदलाव व आदित रहने के लिए करंजिया में अल्पविराम परिचय कार्यशाला संपन्न डिंडोरी 19 सितंबर 2025

स्वयं में बदलाव व आनंदित रहने के लिए करंजिया में ‘अल्पविराम परिचय’ कार्यशाला सम्पन्न
डिंडौरी : 19 सितंबर, 2025
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करंजिया में जन अभियान परिषद द्वारा आनंद विभाग/जन अभियान परिषद के सहयोग से ‘अल्पविराम परिचय’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य स्वयं में सकारात्मक बदलाव लाना, आनंदित रहना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि श्री गजेंद्र करचाम, जिला सह-खंड कार्यवाहक श्री पंकज चंदेल, जिला युवा मोर्चा महामंत्री श्री रितुराज टांडिया, मास्टर ट्रेनर आनंद विभाग श्रीमती मंजुषा शर्मा (शिक्षा विभाग), मास्टर ट्रेनर श्री राकेश गुप्ता, मास्टर ट्रेनर शहपुरा श्री सोहन साहू, जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान, प्राचार्य श्री अजय राय एवं विकासखंड समन्वयक श्री भानु प्रताप मरावी द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया।
मास्टर ट्रेनर श्री सोहन साहू ने ‘आनंद का महत्व’ विषय पर प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “वास्तविक आनंद धन-संपत्ति से नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच, सहयोग और संतोष से प्राप्त होता है।” वहीं मास्टर ट्रेनर श्रीमती मंजुषा शर्मा ने प्रारंभिक सत्र में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का परिचय कराते हुए खेल गतिविधियों के माध्यम से आनंद की अनुभूति कराई।
कार्यशाला में समूह चर्चा और प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने सीखा कि कैसे आनंद व्यवहार और रिश्तों में स्थायित्व लाता है। जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि “शांत समय में अंतरात्मा की आवाज को सुनने का अभ्यास ही अल्पविराम है। जीवन और कार्यक्षेत्र में इस सीख को लागू करने से मानसिक तनाव कम होगा और कार्य में दक्षता बढ़ेगी।”
जनपद सदस्य श्री गजेंद्र करचाम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को नई दिशा देते हैं। इस दौरान समग्र स्वच्छता के ब्लॉक समन्वयक श्री चित्रभान श्याम, जन अभियान परिषद के समिति सदस्य, नवांकुर समिति, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आनंदित व्यवहार अपनाकर समाज में खुशहाली और सकारात्मकता फैलाएँगे। श्री सोहन साहू ने प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किया और ‘आनंद उत्सव’ के माध्यम से निरंतर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने हेतु महत्वपूर्ण संदेश दिया।
समापन सत्र में श्री राजकुमार मोगरे (पूर्व मंडल अध्यक्ष, करंजिया), श्री जगदीश सिंह धुर्वे (पूर्व मंडल महामंत्री), पुष्पेंद्र सिंह तेकाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक और जीवन-उन्मुख बना दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!