
महिला पुलिस थाना खंडवा द्वारा उदय सामाजिक संस्था से समन्वय स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

खंडवा, 18 सितंबर 2025
दिनांक 18.09.2025 को पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में महिला पुलिस थाना खंडवा पर थाना प्रभारी श्रीमती सुलोचना गेहलोत द्वारा उदय सामाजिक संस्था की समन्वयक खालेदा सैयद से समन्वय स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, आयोजन मे थाना पंधाना, छैगांवमाखन व खालवा क्षेत्र की लगभग 100 महिलाए उपस्थित हुई। आयोजन में उपस्थित महिलाओ को घरेलू हिंसा, डायल 112, सायबर अपराध के संबंध में महिला थाना प्रभारी एवं महिला थाने के स्टाफ द्वारा विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं थाने का भ्रमण कराकर थाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। सभी महिलाओं को गांव जाकर अन्य महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।











