ताज़ा ख़बरें

चौकी पुनासा थाना नर्मदानगर द्वारा नाबालिग बालिका को कोल्हापुर महाराष्ट्र से आरोपी के कब्जे से बरामद करअपहरण एवं बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

खास खबर

चौकी पुनासा थाना नर्मदानगर द्वारा नाबालिग बालिका को कोल्हापुर महाराष्ट्र से आरोपी के कब्जे से बरामद करअपहरण एवं बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

खण्डवा/पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा नाबालिग बालिकाओ की बरामदगी करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है,इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिह गवली के नेतृत्व में थाना नर्मदा नगर के अपराध क्रमांक 166/25 धारा-137(2),87,64(2)m एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट की अपह्रता नाबालिक बालिका को बरामद कर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया।दिनाँक 02.07.2025 को फरियादी ने चौकी पुनासा मे रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक लडकी दिनांक 20.06.2025 के दोपहर मे बिना बताए घर से कही चली गई है,जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नर्मदानगर मे अपराध क्रमांक 166/25 धारा 137(2) का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना के दौरान संदेही व अपहर्ता की तलाश पतारसी के दौरान तकनिकी सहायता प्राप्त कर एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिह गवली एवं.निरीक्षक विकास खींची थाना प्रभारी नर्मदा नगर के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी पुनासा उनि राजेन्द्र सयदे,सउनि. बृजकिशोर कश्यप प्र.आर. क्र.-428 सत्येन्द्र की टीम गठित कर भेजा गया। उक्त टीम द्वारा ग्राम वडंगे जिला कोल्हापुर महाराष्ट्र से अपह्रता नाबालिक बालिका को आरोपी रोहित पिता प्रेमसिंग अवासे निवासी ग्राम हनुमंतिया के कब्जे से दिनांक 09.09.2025 को बरामद कर दस्तयाब किया गया बाद दस्तयाब बालिका व आरोपी रोहित को हमराह लेकर चौकी पुनासा आए एवं अपह्रता के कथन अनुसार प्रकरण मे धारा-87,64(2)m एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट का ईजाफा कर आरोपी रोहित से जूर्म सदर के बारे मे पुछताछ करने पर अपना जूर्म स्वीकार करने से आरोपी रोहित पिता प्रेमसिंग अवासे जाति भिलाला उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम हनुमंतिया थाना मुंदी जिला खण्डवा को दिनांक 10.09.2025 को गिरफ्तार कर दिनांक 23.09.2025 तक का जेआर. फार्म तैयार कर माननीय विशेष न्यायालय खण्डवा के समक्ष पेश किया गया जहाँ से आरोपी रोहित का माननीय विशेष न्यायालय खण्डवा द्वारा जेल वारण्ट प्राप्त होने पर आरोपी रोहित को जिला जेल खण्डवा मे दाखिल किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!