
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
कटनी (NKJ) आज वेस्ट सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन द्वारा NKJ स्थित रेलवे कर्मचारियों की कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। यूनियन ने आरोप लगाया कि रेलवे कर्मचारियों को जो क्वार्टर दिए जा रहे हैं, उनकी स्थिति बेहद जर्जर है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कॉलोनी की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिनमें फिसलकर अक्सर लोग चोटिल हो रहे हैं, लेकिन इस ओर न तो रेलवे प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही कोई स्थायी समाधान किया जा रहा है।
इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए और उन्होंने यूनियन को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।










