ताज़ा ख़बरें

*निगमायुक्त श्री दुबे ने देर रात कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को तत्परता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने दिए निर्देश

लोकेशन कटनी

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 

कटनी – नगर में देर शाम से हो रही लगातार वर्षा के चलते मार्गों में जलभराव की समस्या के निराकरण एवं नागरिकों के आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने बुधवार देर रात नगर निगम के कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निगमायुक्त ने रात्रि कालीन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को तत्परता के साथ कंट्रोल रूम दूरभाष ने प्राप्त जलभराव से संबंधी शिकायतों से क्षेत्रीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को अवगत कराते हुए तत्परता के साथ शिकायतों का निराकरण कराने के निर्देश दिए ।

निरीक्षण दौरान राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक,प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!