कलेक्टर ने किया कसरावद एसडीएम कार्यालय व आधार केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर ने लगाया आम का पौधा
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
कलेक्टर श्री भव्या मित्तल द्वारा 10 जुलाई को कसरावद एसडीएम कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एसडीएम परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री जामदार फरहान इरफान, एसडीएम श्री सत्येन्द्र बैरवा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सुश्री मित्तल ने एसडीएम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उनके कोर्ट में चल रहे प्रकरणों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि नामांकन, सीमांकन, बंटवारा के प्रकरण आरसीएमएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएं और उनका निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निराकरण किया जाए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने की निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मित्तल ने एसडीएम कार्यालय की विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने फार्मर आईडी, अभिलेखों की स्थिति, सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों एवं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। श्री मित्तल ने निर्देश दिए कि फूड से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण किया जाए।
इस दौरान कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने कसरावद में आधार केंद्र का भी निरीक्षणकर केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि केंद्र में आने वाले सभी आम नागरिकों को समय पर और बिना किसी परेशानी के सेवाएं मिलें।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
4 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
4 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
4 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
5 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
5 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
5 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
5 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
5 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा