
गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर नार्मदीय ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न,
दादाजी मंदिर मंदिर भूमि पूजन में सम्मिलित पंडित केशोरे का हुआ सम्मान,
खंडवा ।। गुरुपूर्णिमा पर्व 10 जुलाई को धार्मिक उत्साह के साथ नगर में मनाया जाएगा। दादाजी धाम के साथ ही अन्य स्थानों पर भी गुरु पूजन का कार्यक्रम होगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर नार्मदीय ब्राह्मण समाज की बैठक समाज के अध्यक्ष मोहन काशिव की अध्यक्षता में धर्मशाला परिसर में संपन्न हुई। जिसमें उपस्थित जनों ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। बैठक में अध्यक्ष मोहन काशिव,उपाध्यक्ष योगेश कोटवाले ,अखिलेश उपाधयाय सचिव मंगलेश उपाध्याय,प्रशांत बारचे, सहसचिव ,आलोक डोंगरे ,आशीष पारे, भावेश बिल्लोरे ,शांतनु डोंगरे उपस्थित थे। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 10 जुलाई को गुरुपूजन एवं आरती प्रातः 9 होगी। गुरु पूजन के पश्चात प्रसादी वितरण किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष मोहन काशिव,समाज प्रवक्ता आशीष पारे ने पूर्णिमा पर्व पर समाजजनों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का निवेदन किया है। बैठक के पश्चात दादाजी मंदिर निर्माण के भूमिपूजन में सम्मलित पंडित अखिलेश केशोरे का शाल, श्रीफल, माला से सम्मान भी किया गया आभार आलोक डोंगरे ने माना।










