ताज़ा ख़बरें

उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर परिषद मंडलेश्वर के अध्यक्ष को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर परिषद मंडलेश्वर के अध्यक्ष को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

🎇 त्रिलोक न्यूज चैनल 🆕____________

 

मंडलेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष श्री विश्वदीप संतोष मोयदे को जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्य प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। यह सम्मान 30 जून को खंडवा में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिया जाएगा। इस समारोह में जल संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 10 नगर निकायों के अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा।

मंडलेश्वर नगर परिषद ने अभियान के तहत नगर के कुएं, बावड़ियों, नर्मदा नदी और नालों की सफाई के साथ-साथ पौधारोपण जैसे कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिससे नगर में जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा मिला है। यह उपलब्धि मंडलेश्वर नगर और नगर परिषद अध्यक्ष के लिए गर्व का विषय है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!