ताज़ा ख़बरें

गुना जिले की चाचौड़ा से भाजपा विधायक प्रियंका पेंची ने SP अंकित सोनी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए

गुना जिले की चाचौड़ा से भाजपा विधायक प्रियंका पेंची ने SP अंकित सोनी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है, जिसमें जिले में पुलिसकर्मियों के तबादलों में अनदेखी की बात भी कही गई है। यह पत्र 29 मई का है, जो अब सामने आया है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक SP अंकित सोनी ने 24 मई को जिले के TI, SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की तबादला सूची जारी की थी। इसमें चाचौड़ा थाना प्रभारी T। मछलू सिंह मंडेलिया को पुलिस लाइन भेजा गया, कुंभराज । नीरज राणा को बमोरी और मृगवास SI पंकज सिंह कुशवाह को जमने थाने भेजा गया। ये तीनों थाने चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में आते हैं।

 

बताया जा रहा है कि विधायक प्रियंका पेंची इन तबादलों से नाराज थीं और उन्होंने आपत्ति भी जताई थी। उन्होंने यह बात ग्वालियर IG और मुख्यमंत्री कार्यालय को फोन पर भी बताई थी। इसके बाद उन्होंने सीएम मोहन यादव सहित बीजेपी लीडर्स पत्र भेजा दिया था।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!